बरेली: बुखारा रोड ITBP क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी, उत्तराखंड नंबर बाइक का वीडियो वायरल, 4 हजार का कटा चालान
बरेली के बुखारा रोड स्थित ITBP क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते एक उत्तराखंड नंबर की बाइक में क्षमता से ज्यादा सवारियां बैठाकर यात्रा की जा रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो संज्ञान में आते ही ट्रैफिक पुलिस ने जांच की, जिसमें वाहन रुद्रपुर किच्छा निवासी व्यक्ति का पाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 हजार रुपये का चालान किया है