बरेली: बरेली में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, झोलाछाप की लापरवाही से मरीज की जान पर बनी खतरा
बरेली में स्वास्थ्य विभाग ने एक झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके अवैध क्लीनिक को सील कर दिया है। मामला एक गरीब मरीज के कथित गलत ऑपरेशन से जुड़ा है, जिसने मरीज की जिंदगी को खतरे में डाल दिया। जानकारी के मुताबिक डोहरा गोटिया निवासी एक गरीब मरीज से झोलाछाप डॉक्टर ने करीब 20 हजार रुपये ऐंठकर ऑपरेशन किया, इसके बाद से मरीज की हालत नाजुक है।