बरेली: बरेली के घर में नमाज पढ़ने पर हुई कार्रवाई, हाईकोर्ट ने कहा- निजी परिसर में प्रार्थना के लिए अनुमति जरूरी नहीं
बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज में घर के अंदर जुमे की नमाज का वीडियो वायरल होने और 12 लोगों पर कार्रवाई के बाद मामला चर्चा में रहा। अब इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि निजी परिसर में धार्मिक प्रार्थना के लिए प्रशासनिक अनुमति जरूरी नहीं है। यह अधिकार संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत मौलिक अधिकार है।