सीमांचल युवा संगठन का शानदार आयोजन! जोकीहाट में 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए ओपन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया और कई छात्र-छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
आज आयोजित भव्य प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी में सफल प्रतिभागियों को साइकिल, मेडल और अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर जोकीहाट के विधायक मुर्शीद आलम भी पहुंचे। साथ ही क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
बच्चों की प्रतिभा को सम्मानित करने और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की सीमांचल युवा संगठन की यह पहल काफी सराहनीय रही। #jokihatvidhayak #ArariaNews #jokihatkanews #jokihataimim #जोकीहाट #spararia #अररिया #जोकीहाटखबर news network Plus News Network Plus
Araria, Araria | Nov 13, 2026