सिरसागंज: नगर में जनता दरबार में पर्यटन मंत्री ने फरियादियों से की मुलाकात, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
सिरसागंज नगर में रविवार को प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपने कैंप कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनीं। कुंजपुरा रोड स्थित कार्यालय पर सुबह से ही बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। इस दौरान मंत्री ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।