बबेरू: भभुवा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया घायलों का मेडिकल
Baberu, Banda | Jul 9, 2026 मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव मे एक ही परिवार के 4 लोगों को पड़ोसी दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे घायलों ने थाने पर पहुंचकर मारपीट करने वाले दबंगो के खिलाफ शिकायत किया है, वहीं पुलिस के द्वारा शिकायत पत्र लेते हुए चारों घायलों का मेडिकल के लिए आज गुरुवार की रात्रि 9:00 बजे सीएचसी बबेरू भेजा है, वहीं पुलिस मारपीट की जांच में जुट गई है।