सिराथू: गुरुवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद सिराथू में परिवार से करेंगे मुलाकात, आएंगे सयारा गेस्ट हाउस
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार दोपहर को कौशांबी आएंगे सिराथू के सयारा स्थित गेस्ट हाउस में उनका स्वागत पार्टी के पद अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।केशव प्रसाद पार्टी के लोगों के साथ बैठक करेंगे।सिराथू स्थित अपने निज निवास जाकर अपने परिवार के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।बाबू सिंह डिग्री कॉलेज मैदान से हेलीकॉप्टर द्वारा वापसी होगी।