सिराथू: कासिया में कूड़ा फेंकने गई किशोरी लापता, पिता ने अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई
कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया गांव के रहने वाले सोमेश्वर प्रसाद ने बुधवार पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बेटी कूड़ा फेंकने के लिए गई थी जो वापस नहीं लौटी।पिता ने बताया कि हर जगह तलाश कर लिया गया लेकिन कोई पता नहीं चला।बताया- उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है जिसकी शिकायत थाने में किया है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया।