सिराथू: दारानगर में आवारा पशुओं की भरमार, राहगीरों व ठेला वालों को दिक्कत, जिम्मेदार बने अंजान
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
सिराथू तहसील के दारानगर कस्बे में बुधवार रात सड़कों पर कई आवारा पशु घूमते हुए दिखाई दिये हैं।यहां सब्जी बेचने वाले और अन्य ठेलेवालों ने बताया कि इन जानवरों की वजह से काफ़ी दिक्कतें आती है।राहगीरों को खतरा बना रहता है।बताया कि अक्सर लड़ते हैं काफ़ी नुकसान हो जाता है।इन लोगों ने बताया कि जिम्मेदार आते जाते देखते हैं लेकिन कोई परवाह नहीं करते, सुनवाई नहीं हो रही।