सिराथू: वख्फ़ बिल पर घमासान के बीच भरवारी में कांग्रेस प्रवक्ता तमजीद अहमद ने कहा- सरकार अपनी मंशा साफ करे, कांग्रेस करेगी विरोध
कांग्रेस ने वक़्फ़ बिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और संसद में बहस के दौरान कांग्रेस पार्टी ने सरकार का बुधवार पुरजोर विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता तमजीद अहमद ने भरवारी में बिल को संविधान विरोधी और देश कि जन भावना के खिलाफ बताया है।तमजीद अहमद ने कहा कि इस बिल के जरिये सरकार वक़्फ़ कि जमीनों पे कब्जा कर अपने उद्धोगपति मित्रों को देना चाह रही है l