सिराथू: ईद पर दोस्त के साथ ननिहाल महमदपुर आया युवक लापता हो गया था, बरामदगी पर पुलिस ने मामा के सुपुर्द किया
कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव के रहने वाले मोहम्मद नौसेब का भांजा और उसका एक साथी ईद के मौके पर अपने ननिहाल आया हुआ था।भांजा उमर और उसका साथी ईद की शाम से लापता हो गए थे।अनहोनी की आशंका पर उमर के पिता रइस ने मंगलवार पुलिस को शिकायती पत्र दिया था।दोनों लापता युवक मंगलवार रात को ही बरामद हो गए पुलिस ने परिजनों को बुलाकर दोनों को सुपुर्द कर दिया।