बिल्सी: कुंदावली गांव में छत पर सो रहे युवक पर बंदरों ने किया हमला, युवक छत से गिरकर हुआ मौत
Bilsi, Budaun | Sep 8, 2026 बदायूं जिले की बिल्सी तहसील के कुंदावली गांव में मंगलवार को एक हादसा हो गया। यहां घर की छत पर सो रहे एक युवक पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे घबराकर युवक छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।