कैराना: कैराना में फर्जी ब्लॉक अधिकारी बनकर पांच लोगों से ₹53,580 की ठगी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 22, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी मेहताब ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि 18 जुलाई को एक युवक गांव में पहुंचा था। उसने खुद को शामली का ब्लॉक अधिकारी बताते हुए कच्चे मकान वाले लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की बात कही। आरोपी ने प्रत्येक व्यक्ति को 2.80 लाख रुपये मिलने का झांसा दिया और इसके लिए 960 रुपये फाइल चार्ज मांगा।