संडीला: बघौली में अवैध खनन पर पुलिस ने कसा शिकंजा, तीन ट्रैक्टर किए जब्त, जेसीबी चालक फरार
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम रावबहादुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मिट्टी से भरे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान खनन में शामिल एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और जेसीबी मशीन का चालक मौके से फरार हो गया।