आज़मगढ़: जाफरपुर के पास बाइक के पलटने से घायल हुए बुजुर्ग की इलाज के दौरान हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
मेंहनगर थाना के जाफरपुर के पास सड़क पर कुत्ता के अचानक आ जाने से बाइक पलटने से घायल हुए 60 वर्षीय राधेश्याम चौहान की इलाज के दौरान बुधवार को भोर में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। सुखारी चौहान ने बताया कि घटना के दिन शाम को राधेश्याम अपने पुत्र गुलाब चौहान के साथ सब्जी लेकर घर आ रह थे। तभी हादसा हुआ। राधेश्याम को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।