वाड्रफनगर: प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका को अनियमितता के कारण दायित्व से मुक्त किया गया
वाड्रफनगर गुरुवार प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार के संचालन में अनियमितताओं की शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। प्राप्त शिकायतों की जांच में छात्रावास में संस्था स्तर पर प्रवेशित 50 सीटों की तुलना में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाई गई इसके साथ ही गुणवत्ताहीन भोज्य पदार्थ परोसने तथा आवश्यक पंजियों का समय पर अद्यतन नहीं किए जाने की शिकायतें भी सामने आई थी