रूपवास: रुदावल में 33वें हनुमान जयंती महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
भरतपुर जिले के रुदावल कस्बे में हनुमान जयंती पर प्रसिद्ध ढंडार वाले हनुमान मंदिर में 33वां महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह गणेश पूजन व मंगल कलश स्थापना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में अखंड रामचरितमानस पाठ, हरिराम संकीर्तन, रामधुन और महायज्ञ आयोजित हुए।