बहराइच: जिला कारागार पहुंचे जनपद न्यायाधीश ने डीएम व एसपी के साथ किया कारागार का निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जाएज़ा
जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने गुरुवार को जिलाधिकारी मोनिका रानी, पुलिस अधीक्षक बृन्दा शुक्ला, सीजेएम शिवेन्द्र कुमार मिश्रा व अन्य अधिकारियों के साथ जिला कारागार का निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।