बहराइच: खैरीघाट थाने के एक गांव में महिला का वीडियो वायरल करने की धमकी, पीटा,अस्पताल में इलाज जारी
खैरीघाट थाने के एक गांव निवासनी महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी कर रहा है। महिला ने गांव स्थित मोबाइल शाप पर खराब हुए मोबाइल को मरम्मत को दिया गया था। मोबाइल मैकेनिक ने उसके मोबाइल से फोटो कापी किए। महिला की फोटो वायरल करने की धमकी दी। महिला के प्रतिकार पर मैकेनिक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उसे बचाने आई सास को भी पीटा। महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।