सासाराम: रोहतास जिले बेदा बनरसियां में दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। घर में सो रहे एक महिला और पुरुष की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतकों की पहचान नन्हकी देवी और मनी भूषण कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले करीब तीन वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। मनी भूषण कुमार मूल रूप से बेतिया के रहने वाले थे और बेदा बनरसियां में कृषि बीज की दुकान चलाते थे।
मृतका के पुत्र अभिषेक कुमार के अनुसार, उनके पिता कृष्ण बिंद की मौत के बाद मनी भूषण कुमार, उनकी मां नन्हकी देवी के साथ रह रहे थे। देर रात दोनों घर में सो रहे थे, तभी अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल, सासाराम में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।