फरसगांव: फरसगांव-रांधना मार्ग पर 3.05 करोड़ का पुल बनकर तैयार, विधायक नीलकंठ टेकाम ने किया लोकार्पण, बरसात में नहीं होगी परेशानी
लोक निर्माण विभाग (सेतु) द्वारा फरसगांव-रांधना मार्ग के किमी 3/4 स्थित चिचाड़ी नाला पर 3 करोड़ 5 लाख 27 हजार रुपये की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रशांत पात्र ने की।इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।