कोडरमा: कोडरमा के चंदवारा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
कोडरमा पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंदवारा थाना क्षेत्र के भुईंया टोली स्थित एक बंद पड़े मुर्गी फार्म में बुधवार को संचालित नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार नकली शराब, स्प्रिट, विभिन्न ब्रांड के लेबल, ढक्कन, खाली बोतल, रासायनिक पदार्थ तथा एक स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है।