मछलीशहर: वारी नहर में मिला मानव अंग, पुलिस ने भेजा पोस्ट मार्टम के लिए भेजा
वारी गांव से गुजरी शारदा सहायक नहर में नहर के पुल के समीप पुलिस को अज्ञात मानव का पैर मिला है। पैर मिलने की सूचना पर पहुंची मछलीशहर पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अवशेष नाथ सिंह का कहना है कि नहर में मिले मानव के पैर की मांस जानवर खा ले गए हैं। स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।