मछलीशहर: मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के हरनहिया गांव में रिहाईशी छप्पर में आग लगने से तीन पशु , व गृहस्थी का सामान जलकर राख
घनश्याम पटेल अपने परिवार के साथ रिहायशी छप्पर में सो रहे थे। अचानक छप्पर में आग लगने का आभास हुआ तो वे तुरंत अपने परिवार के लोगो के साथ बाहर निकल आए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण किसी तरह से आग पर काबू पाया। किंतु तब तक छप्पर में बंधे जानवर के साथ ही रखा गया खाद्यान्न भी जल गया।