मछलीशहर: मुंगराबादशाहपुर प्रतापगढ़ मार्ग पर दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
इटहरा गांव निवासी गुड्डू (25) पुत्र मोतीलाल किसी कार्य से सुवंसा प्रतापगढ़ जा रहा था जैसे ही वह जगतपुर मोड़ के पास पहुंचा ही था कि सामने आ रहे ट्रैक्टर से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शनिवार को देर रात उसकी मौत हो गई।