मछलीशहर: जंघई जंक्शन से प्रयागराज रेल मार्ग पर स्थित भोगीपुर पाल बस्ती के समीप अज्ञात अधेड़ ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी
जंघई जंक्शन से प्रयागराज रेल मार्ग पर भोगीपुर पाल बस्ती के समीप एक अज्ञात अधेड़ ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस संबंध में जी आर पी प्रभारी जंघई अलि अतहर ने बताया कि रेलवे पटरी के भोगीपुर पाल बस्ती के पास एक व्यक्ति बेहोसी की हालत में पड़ा हैं। उसकी पहचान कराने की कोशिश की गई किन्तु कोई सफलता नही मिली। उसे एंबुलेंस से उपचार के लिए भेज दिया गया