मछलीशहर: पंवारा थाना क्षेत्र के गांव महेन्दु में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट, छः घायल
पंवारा थाना क्षेत्र के गांव महेन्दु मे जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें पहले पक्ष से रचना 22, विमला देवी 50, अनिल कुमार 50 दूसरे पक्ष से ऊषा यादव 47, राजेन्द्र कुमार यादव 52, हिमांशु यादव 16 घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु सतहरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया| जिसमें ऊषा देवी की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।