अशोक नगर: देसाई खेड़ा के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवती को ज्ञानालय परिवार ने पहुंचाया अस्पताल
अशोकनगर जिले के देसाई खेड़ा के पास सड़क हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पिपरई निवासी रानी पुत्री विष्णु ओझा उम्र 18 वर्ष सोमवार को सुबह 10: 30 बजे पिपरई से अशोकनगर आ रही थी इसी दौरान देसाई खेड़ा के पास अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है।