रामपुर मनिहारन: मनानी गांव में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर भैंस की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
थाना रामपुर क्षेत्र की चुनेहटी फाटक चौकी अंतर्गत ग्राम मनानी में रविवार दोपहर 12 बजे के करीब 11 हजार वोल्ट बिजली लाइन की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पशु मालिक और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की मौजूदगी में बिजली विभाग के कर्मचारियों का घेराव कर लापरवाही का आरोप लगाया।