बहराइच: बरूही टेपरी में 3 लोगों ने हमला कर चाचा-भतीजे को किया घायल, इलाज जारी
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुही टेकरी निवासी सुमरन व उनके भतीजे श्रीराम को विपक्षी ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे बहराइच अस्पताल लेकर आए दोनों को डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सुमरन ने आरोप लगाते हुए बताया कि गांव निवासी तीन लोगों ने उसके मजदूरी के ₹15000 छीन लिए। जब उसने विरोध किया तो धारदार हथियार से उसे व भतीजे को घायल कर दिया है