बहराइच: सलारपुर स्थित गल्लामंडी में सामान्य प्रेक्षक ने ज़िले के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, स्ट्रांग रूम का लिया जायज़ा
कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर सलारपुर में मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अनिल राज राय की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। इसके उपरान्त प्रेक्षक, डीएम व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों ने समीक्षा में मौजूद प्रत्याशियों, प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं तथा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भ्रमण कर स्ट्रांग रूम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।