बीघापुर: कुतुबुद्दीन गढ़ेवा के निवासियों ने बीएलओ पर गलत नामावली बनाने का लगाया आरोप
थाना बारासगवर के गाँव कुतुबुद्धीन गढ़ेवा निवासियों ने बी०एल०ओ० द्वारा गलत निर्वाचन नामावली बनाये जाने का आरोप लगाया है। सोमवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में कुतुबुद्धीन गढ़ेवा गाँव के करीब एक दर्जन ग्रामीण तहसील पहुँचे जहाँ उन्होंने गाँव के ही नियुक्त बी०एल०ओ०द्वारा मतदाता सूची का सही तरीके से चयन न किये जाने का आरोप लगाया।