बांका: लहोरिया गोपालपुर में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट, दो लोग हुए घायल
Banka, Banka | Nov 27, 2024 बांका जिले के लहोरिया गोपालपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में दो लोग गंभीर लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना बुधवार दोपहर 3:00 बजे की है। लहोरिया गोपालपुर निवासी चंदा देवी ने बताया कि गांव के ही करीब 10 की संख्या में लोग आया और मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौज देने लगा। विरोध करने के बाद लाठी डंडे से मेरे ऊपर हमला कर दिया।