बांका: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एसएस बालिका स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन
Banka, Banka | Nov 27, 2024 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तहत बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के शुभारंभ पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे एसएस बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शपथ समारोह आयोजित की गई। शपथ समारोह मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी डीएम सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार उपस्थित हुए।