प्रतापगढ़: राजस्थान न्यायिक सेवा में बड़ा फेरबदल, प्रतापगढ़ जिले में कई नए न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति और तबादले
राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर द्वारा 14 मई को जारी विभिन्न आदेशों के तहत राजस्थान न्यायिक सेवा में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। आदेश के माध्यम से प्रतापगढ़ जिले से संबंधित कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां, स्थानांतरण और नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस फेरबदल के तहत जिले में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रिक्त पदों को भरा गया है और प्रशासनिक