फतुहा: कंचनपुर गांव के पास इलेक्ट्रॉनिक्स होम इंप्लाइज के गोदाम से चोरों ने किया लाखों का सामान चोरी
Fatwah, Patna | Dec 20, 2025 फतुहा थाना के कंचनपुर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स होम इंप्लाइज के गोदाम से चोरों ने करीब चार लाख रुपए के एलइडी टीवी व एलईडी बल्ब की चोरी कर लिया है। चोरों ने घटना का अंजाम गोदाम के पीछे से करकट में लगे पेच को खोलकर दिया है। गोदाम मालिक इस्लामपुर के राणा प्रताप नगर निवासी पारस नाथ ने अज्ञात चोरों के खिलाफ फतुहा थाना में शिकायत किया है। वारदात सीसीटीवी में कैद है।