फतुहा: प्रवीण चक गांव में चोरों ने एक घर से ₹25000 नगद और ₹1.5 लाख के गहने चुराए
Fatwah, Patna | Dec 19, 2025 फतुहा थाना क्षेत्र के प्रवीण चक गांव में एक घर से चोरों ने 25000 नगद व करीब डेढ़ लाख रुपए की जेबराज चोरी कर लिया है। इस संदर्भ में पीड़ित घर मालिक मनोहर पासवान ने फतुहा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। शिकायत के आधार पर बताया जाता है कि चोरों ने छत के सहारे घर में घुसकर चोरी का घटना काअंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।