फतुहा: ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान की अनुशंसा पर केस में लापरवाही बरतने वाले एसआई दीपक कुमार निलंबित
Fatwah, Patna | Dec 19, 2025 ग्रामीण एसपी अपराजित लोहान के अनुशंसा पर फतुहा थाना के एसआई दीपक कुमार को केस अनुसंधान में लापरवाही वरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। फतुहा डीएसपी-1से भी शोकॉज़ मांगा है। बताया जाता है कि दीपक कुमार ने 398/25 केस में नामजद 5 अभियुक्त में से तीन अभियुक्त को गलत ढंग से नाम निकाल दिया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर ग्रामीण एसपी ने स्वयं जाँच कर कारवाई किया है।