फतुहा: फतुहा स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत
Fatwah, Patna | Dec 19, 2025 फतुहा स्टेशन के पश्चिमी केबिन के पास अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के गौरी बीघा गांव निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई है। रेल पुलिस ने शव को स्टेशन परिसर ले आई है। परिजन भी सूचना मिलते ही फतुहा स्टेशन पहुंच गए हैं।परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक मजदूरी करने के लिए चेन्नई जा रहा था।