कुंडा: मथुरा वृंदावन के तर्ज पर सजा है मनगढ़ धाम, श्री कृष्ण लीला देखने के लिए उमडी श्रद्धालुओं की भीड़
मथुरा वृंदावन की तर्ज पर प्रतापगढ़ कुंडा इलाके का मानगढ़ धाम सजाया गया है । जहां भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान श्री कृष्ण लीला और झांकी देखने के लिए लाखों की संख्या में देश और विदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंची है। मंदिर प्रांगण को दुल्हन की तरह सजाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं।