सादाबाद: पिपरामई में संविदाकर्मी काम करते समय विद्युत पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी
संविदाकर्मी रमेश चंद पिपरामई के विद्युत उपकेंद्र पर तैनात है। रमेश चंद पोल पर चढ़कर लाइन ठीक करने का काम कर रहा था, अचानक वह पोल से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया, परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गये जहाँ डॉक्टर के द्वारा उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया है जहां उसका उपचार जारी है।