भिंड: कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल के SNCU वार्ड का निरीक्षण
Bhind, Bhind | May 10, 2026 भिंड कलेक्टर किरोड़ी लाल मीना रविवार शाम करीब 7 बजे जिला अस्पताल के SNCU वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने वार्ड में सीलिंग गिरने की घटना के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं सिविल सर्जन डॉ. आर.एन. राजौरिया भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सिविल सर्जन से हादसे में घायल महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके बेहतर उपचार