बेलहर: कांवरिया पथ, जिलेबिया मोड़ पर भागलपुर के दंडी कांवरिया की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Belhar, Banka | Jul 13, 2026 जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ जिलेबिया मोड़ में सोमवार की दोपहर एक दंडी कांवरिया 18 वर्षीय रघुनंदन कुमार की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया। मृतक दंडी कांवरिया रघुनंदन कुमार पिता रामबंदन मंडल भागलपुर जिले के इस्लामपुर थाना अंतर्गत चौधरी बासा गांव का रहने वाला था। वह अपने अन्य