कॉलर राजेश बरार द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि उनकी पत्नी पारो द्वारा उनके पुत्र ऋतिक उम्र करीब 1.5 वर्ष का गला दबाकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) द्वारा दी गई बाइट/आधिकारिक वक्तव्य संलग्न है।