डीग: खोह में अवैध शराब के ठिकाने पर छापा, भारी मात्रा में शराब की बरामदगी
Deeg, Bharatpur | Aug 15, 2026 अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शिकंजा 2.0” के तहत खोह थाना पुलिस एवं क्यूआरटी टीम डीग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के ठिकाने पर छापा मारकर भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब तथा बिक्री की नकदी बरामद की।