लवकुशनगर: गुधौरा गांव में खेत में मिला 32 वर्षीय युवक का शव, दो दिन से लापता; मौत की वजह संदिग्ध
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Nov 6, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गुधौरा में 32 वर्षीय खलक सिंह का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक दो दिन से लापता था। परिजनों के मुताबिक, वह मछली पकड़ने गया था और वापस नहीं लौटा था, जिसकी सूचना थाने में भी दी गई थी। शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।