सूरजगढ़: सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन युवक को पड़ा महंगा, मेदनी चौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज
सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करते एक वीडियो लोड करना युवक को महंगा पड़ा. इसे लेकर मेदनीचौकी थाना में कांड संख्या 114/26 दर्ज किया गया है. शुक्रवार अपराह्न 5:45 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार युवक की पहचान मेदनी चौकी निवासी संजय साव के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है.