कटनी नगर: कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, कलेक्टर दिलीप यादव ने की अध्यक्षता
कटनी के विश्राम बाबा इलाके अंतर्गत आने वाले कलेक्टर कार्यालय के सभागार में आज मंगलवार के दिन जनसुनवाई का आयोजन कलेक्टर दिलीप यादव की अध्यक्षता में हुआ जिस पर शहरी एवं ग्रामीण इलाके से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे हुए थे साथ ही उन समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर के द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है