15 लाख में जमीन का एग्रीमेंट, 11 साल बाद घर से निकाला! सामान बाहर फेंकने और मारपीट का आरोप
झुमरी तिलैया। तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित विश्राम बाग के पीछे जमीन विवाद को लेकर एक महिला ने दंपति पर मारपीट कर घर से बाहर निकालने और सामान सड़क पर फेंकने का आरोप लगाया है। महिला न्याय की मांग को लेकर थाना परिसर में बैठी रही।
महिला के अनुसार, वर्ष 2015 में 15 लाख रुपये में जमीन का एग्रीमेंट किया गया था, जिसमें उसने करीब 12 लाख रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि लंबे समय तक रहने के बाद अब विवाद खड़ा कर उसे घर से बाहर कर दिया गया।
महिला ने मारपीट और सामान बाहर फेंकने का आरोप लगाया है। वहीं, विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी पर जेवर छीनने का भी आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर जमीन से संबंधित दस्तावेज और अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
Koderma, Kodarma | Sep 7, 2026