फतेहपुर: फतेहपुर में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव फांसी पर मिला
*फतेहपुर में सरकारी शिक्षिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फांसी पर मिला शव* फतेहपुर, 06.08.2026 सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर मोहल्ले में शुक्रवार सुबह एक सरकारी शिक्षिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।